Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आरसेटी भवन में दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन

Latehar : आरसेटी भवन में एसबीआई, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है. इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु महिलाओं को अचार पापड़, मशाला पाउडर और अन्य चीजें बनाना सिखाया जा रहा है. दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रशिक्षु महिलाओं को कई चीजें सिखायी गयी. प्रशिक्षण में लातेहार जिला के विभिन्न प्रखंडों के जेएसएलपीएस महिला समूहों की महिलाएं भाग ले रही हैं.दुला कुमारी ने कहा कि महिला दीदियों की आजीविका बढ़ाने के लिए विशेष रूप से आम का आचार बनाना सिखाया जा रहा है. ताकि उन्हें रोजगार सुनिश्चित कराया जायेगा. (पढ़ें, रिम्स">https://lagatar.in/rimss-dilapidated-lift-became-a-cause-of-trouble-stuck-in-the-middle/">रिम्स

की जर्जर लिफ्ट बनी परेशानी का सबब, बीच में ही अटकी)

17 अप्रैल को प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया था उद्घाटन

बता दें कि दस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 17 अप्रैल को आरसेटी निदेशक उमेश पासवान, महात्मा गांधी राष्ट्रीय फैलोशिप मृदुला कुमारी, जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन पांडेय, वरिष्ठ संकाय संतोष कुमार और पिंकू कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया था. मृनिदेशक उमेश पासवान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को तभी सार्थक किया जा सकता ,जब महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं काम शुरू करें. ऐसा करके आप दूसरों के लिए भी रोजगार पैदा कर सकते है. मौके पर वरिष्ट कार्यालय सहायक रजनीश कुमार सिंह, सहायक राकेश कुमार शुक्ला व रोशनी कुजूर उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :  महाराष्ट्र">https://lagatar.in/fierce-in-maharashtra-politics-ajit-pawar-will-join-bjp-or-not-speculation-continues/">महाराष्ट्र

की राजनीति में घमासान, अजित पवार भाजपा में जायेंगे…नहीं जायेंगे की अटकलें जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही