Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना की हुई समीक्षा, 52 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

Advertisement
Advertisement
Latehar : उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा की गयी. बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि हेतु प्राप्त आवेदनों को प्रस्तुत किया गया. समीक्षा के बाद कुल 52 आवेदनों को इस योजना का लाभ देन के लिए अनुमोदित किया गया. इनमें अनुसूचित जाति के 10 अनुसूचित जनजाति के आठ व पिछड़ी जाति के 34 आवेदकों का नाम शामिल है. अनुमोदित 52 आवेदनों में से 6 कैंसर पीड़ित मरीजों के आवेदन हैं. उपायुक्त ने समेकित जनजाति विकास अभिकरण के निदेशक बिंदेश्वरी ततमा को अनुमोदन के बाद अविलंब राशि लाभुकों के खातों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, लातेहार विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव समेत कई अधिकारी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–लातेहार">https://lagatar.in/latehar-drunken-husband-assaulted-his-wife/">लातेहार

: शराबी पति ने की पत्नी के साथ मारपीट [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही