Search

 
 
 

लातेहार : वैष्णव दुर्गा मंदिर में हवन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान

 
Latehar: श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में बासंतिक नवरात्रि के मौके पर नवमी तिथि बुधवार को हवन और पूर्णाहुति की गई. पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में संतोष प्रसाद पिंटू अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे. जबकि यजमान के रूप में मंदिर समिति के संरक्षक विनोद कुमार साहू,अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला, अशोक दास,दीपक विश्वकर्मा, उज्जवल कुमार और प्रदीप प्रसाद शामिल थे. हवन के बाद गाजे बाजे के साथ कलशों का विसर्जन औरंगा नदी में किया गया. इससे पहले मंगलवार की शाम महाअष्टमी और संधि पूजा की गई. शाम में मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ मंदिर के सचिव आशीष टैगोर ने गणपति रखो मेरी लाज गणेश वंदना से किया. इसके बाद अशोक कुमार महालका ने कई भजन गाए. बता दें कि इस वर्ष पहली बार श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के मौके पर मंच पर कलशों की स्थापना कर नौ दुर्गा की पूजा अर्चना की गई थी. इसे भी पढ़ें -बोले">https://lagatar.in/rahul-said-electoral-bonds-are-the-biggest-recovery-scheme-pm-is-champion-of-corruption-akhilesh-said-bjp-will-be-wiped-out/">बोले

राहुल, चुनावी बॉन्ड सबसे बड़ी वसूली योजना, पीएम भ्रष्टाचार के चैंपियन, अखिलेश ने कहा, होगा भाजपा का सफाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही