Search

 
 
 

लातेहार: आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान, 53 यात्री गिरफ्तार

 
Latehar: बरवाडीह रेलवे स्टेशन में आरपीएफ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान इस रेलखंड से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस चेकिंग अभियान में रेलवे की विभिन्न धाराओं में 53 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. इंस्पेक्टर ने बताया कि बरवाडीह रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सासाराम-रांची एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस और रांची-चोपन एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/ranchi-opium-cultivator-moin-munda-jailed-for-9-years-the-court-ruled-on-the-testimony-of-sp/">रांची

: अफीम की खेती करने वाले मोईन मुंडा को 9 साल की जेल, SP की गवाही पर कोर्ट ने सुनाया फैसला
इंस्रपेक्टर ने कहा कि चेकिंग के दौरान महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से सवार 43 और दिव्यांग बोगी में सफर कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इन सभी को डाल्टेनगंज रेलवे दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. यहां उन्हें जुर्माने की राशि जमा करने पर रिहा कर दिया गया. उन्होंने बताया कि बरवाडीह रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेन में अनाधिकृत रूप से महिला व दिव्यांग बोगी में सफर करने की शिकायत लगातार मिल रही थी. इसी शिकायत पर छापामारी कर कार्रवाई की गयी. इसे भी पढ़ें–  BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ghulam-nabi-azad-resigns-from-congress-says-rahul-is-responsible-for-the-destruction-of-congress/">BIG

BREAKING : गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा, कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल जिम्मेदार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही