Search

 
 
 

लातेहार : RPS सेवा संस्‍थान ने दृष्टिहीन दिलबहार सिंह के दो बच्‍चों को दिया आसरा

जिले के महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र के बारेसांढ़ ग्राम के दिलबहार सिंह के लिए आरपीएस सेवा संस्‍थान चेरिटेबल ट्रस्‍ट मसीहा बन कर सामने आया. दृष्टिबाधित दिलबहार सिंह की पत्‍नी तेतरी देवी भी मानिसक रूप से अस्‍वस्‍थ्‍य है.
 
आरपीएस सेवा संस्‍थान बना मसीहा

Latehar :   जिले के महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र के बारेसांढ़ ग्राम के दिलबहार सिंह के लिए आरपीएस सेवा संस्‍थान चेरिटेबल ट्रस्‍ट मसीहा बन कर सामने आया. दृष्टिहीन दिलबहार सिंह की पत्‍नी तेतरी देवी भी मानिसक रूप से अस्‍वस्‍थ्‍य है.

 

आर्थिक तंगी के कारण उन्‍हें अपने दो बच्‍चों का भरण पोषण और शिक्षा की जुगाड़ कर पाना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में आरपीएस सेवा संस्‍थान चेरिटेबल ट्रस्‍ट ने दिलबहार सिंह के दोनो बच्‍चों को अपने आश्रम में आश्रय दिया और उसके भरण पोषण एवं बेहतर शिक्षा का बीड़ा उठाया.

 

आरपीएस सेवा संस्‍थान चेरिटेबल ट्रस्‍ट के इस कार्य की क्षेत्र में काफी प्रशंसा की जा रही है. दिलबहार सिंह व उनकी पत्‍नी ने भी संस्‍था के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि अब उनके बच्‍चों की भविष्‍य सुधर जायेगी.

 

दरअसल बारेसांढ़ के वनपाल परमजीत तिवारी को पता चला कि दिलबहार सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और किसी तरह अपनी मानसिक रूप से अवस्‍थ पत्‍नी के साथ दो बच्‍चों का जीवन यापन कर रहे हैं. इसके बाद उन्‍होंने मानवीय संवेदना का परिचय दिया और आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट से उनके बच्‍चों के लिए कुछ करने की बात कही.

 

ट्रस्‍ट ने दिलबहार सिंह के दोनो बच्‍चों केे भरण पोषण और बेहतर शिक्षा देने की प्रतिबद्धता दोहरायी और उन्‍हें अपने आश्रम में आश्रय देने निर्णय लिया. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्‍हें छह अप्रैल की शाम आश्रम ले आया गया.

 

कागजीत प्रक्रिया वनपाल परमजीत तिवारी और बारेसांढ़ थाना के एसआई कृष्णा गोड सोरे के अलावा अरविंद गुप्ता, श्रवण गुप्ता की मौजूदगी में की गयी. मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश यादव, श्रवण यादव और जसवंत यादव भी मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही