Search

 
 
 

गिरिडीह : कबरीबाद माइंस के पास छापा, 12 बाइक जब्त, कोयला तस्कर फरार

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई की गई. परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में कबरीबाद माइंस के पास छापेमारी की गई और मोके से 12 बाइक जब्त की गई.
 
कबरीबाद माइंस के पास अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई करते अधिकारी
  • अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

Giridih :  सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई की गई. परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में कबरीबाद माइंस के पास छापेमारी की गई और मोके से 12 बाइक जब्त की गई. 


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोयला तस्करों ने करीब 500 मीटर लंबी सुरंग बनाकर अवैध खनन शुरू कर रखा है. तस्करी के लिए 50 से अधिक बाइक मौके पर जुटाई गई थीं.

 

सूचना के आधार पर सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. पुलिस अधिकारियों को देख कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गए. हालांकि, कुछ तस्कर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले, जिन्हें जब्त कर लिया गया. 

Uploaded Image

पुलिस को देख मौके पर बाइक छोड़ भागे तस्कर

 

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि तस्करों ने माइंस क्षेत्र में कई मुहाने बनाकर खनन किया था. इसके लिए चारों ओर लगी तारबंदी (फेंसिंग) को काटकर अंदर प्रवेश किया जा रहा था. मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. 

 

परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा ने बताया कि जब्त बाइकों को मुफस्सिल थाना को सौंपा जाएगा और अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही