Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम : हेमंत सोरेन ने कामाख्या धाम में की पूजा-अर्चना, झारखंड की समृद्धि की कामना

Guwahati/Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने झारखंड के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई. मुख्यमंत्री ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की.

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां कामाख्या के दरबार में पुनः आने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने विश्वास जताया कि माता रानी की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही