Search

 
 
 

लातेहार : चेकिंग के दौरान कार से मिले 5 लाख 65 हजार रुपये

 
Barwadih, Latehar:  आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए बरवाडीह थाना क्षेत्र के सभी चौक-चौराहा समेत मेन रोड में कई जगहों पर चेकनाका बना वाहनों की चेकिंग की जा रही है. बरवाडीह पुलिस सब इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में बरवाडीह-मेदनीनगर मुख्य सड़क सीआरपीएफ कैंप के पास सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह की मौजूदगी में वाहन चेकिंग अभियान चला रहा था. इस दौरान एक वाहन (जेएच 03 एएम-1077) से पांच लाख 65 हजार नगद रकम जब्त किया गया. सब इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमार ने बताया कि बरामद कार औरंगाबाद (बिहार) निवासी रविन्द्र सिंह रेलवे ठेकेदार की बताई जा रही है. कार सवार ने जब्त रकम के संबंध में किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-is-a-wonderful-washing-machine-it-has-left-even-mother-ganga-behind-in-washing-away-sins-champai-soren/">भाजपा

कमाल की वाशिंग मशीन, पाप धोने में गंगा मइया को भी पीछे छोड़ दिया- चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही