Search

 
 
 

लातेहार : मां की तलाश में दर-दर भटक रही सानिया, लगातार डॉट इन के जरिये लगाई घर वापसी की गुहार

 
Latehar/Chandwa : लातेहार थाना क्षेत्र के परसाही जलता निवासी सीतामनी देवी बीते 8 अगस्त को घर से निकलकर कही चली गयी है. बालेश्वर उरांव ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. तब जाकर उसने 28 अगस्त को लातेहार थाना में सीतामनी देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. सीतामनी देवी के लापता हुए करीब 45 दिन हो गये हैं. लेकिन उसका अबतक कुछ पता नहीं चला है. सीतामनी देवी की बेटी सानिया अपनी मां की तलाश में दर-दर भटक रही है. उसने लगातार.">https://lagatar.in/">लगातार.

इन के संवादाता राजीव के माध्यम से अपनी मां से कहा कि मां तुम जहां कहीं भी हो जल्दी से घर आ जाओ हम सभी चिंता में हैं और तुम्हारे लिए परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : राजू">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-expressed-grief-over-the-death-of-raju-srivastava-said-his-passing-is-an-irreparable-loss-to-the-comic-world/">राजू

श्रीवास्तव के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख, कहा- उनका जाना हास्य जगत की अपूरणीय क्षति 

मां की तस्वीर दिखाकर हर किसी से अपनी मां के बारे में पूछती है सानिया

सीतामनी देवी की बेटी सानिया अपनी मां तस्वीर लेकर दर-दर भटक रही है. सानिया हर किसी को अपनी मां की तस्वीर दिखाकर पूछती है कि आपने मेरी मां को कहीं देखा है. सानिया ने कहा कि उसकी मां किसी बात से नाराज होकर घर छोडकर कही चली गयी है. मां के घर से चले जाने से सभी बच्चे और परिवार के लोग असहाय महसूस कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मदरसों">https://lagatar.in/waqf-properties-on-radar-after-madrasas-will-be-investigated-yogi-government-canceled-33-years-old-order/">मदरसों

के बाद वक्फ संपत्तियां रडार पर, होगी जांच, योगी सरकार ने 33 साल पुराना आदेश रद्द किया

लगातार. इन के संवाददाता से सानिया ने सुनायी अपनी दर्द भरी व्यथा

सानिया ने कहा कि उसके पिताजी घर पर हैं. पर मां तो मां होती है. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है और हर कोई मां का प्यार नहीं दे सकता है. सानिया कहती है कि वो अपनी मां को इस उम्मीद में खोजने के लिए निकली है कि वो उसे कहीं दिख जाये और मैं अपनी मां को मना कर घर ले जाऊं. घरवालों ने सारे रिश्तेदारों के यहां ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता कहीं नहीं चला. यह करुणा भरे लफ्ज सीतामनी देवी की बेटी सानिया का है, जब वो अपनी मां को ढूंढते हुए चंदवा पहुंची. उसने लगातार. इन के संवाददाता राजीव से अपनी दर्द भरी व्यथा सुनायी. इसे भी पढ़ें : Big">https://lagatar.in/big-breaking-comedian-raju-srivastava-dies-was-on-ventilator-support-for-41-days/">Big

Breaking : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, 41 दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही