Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः संतोष रंजन बने नगर पंचायत उपाध्यक्ष

वार्ड नंबर 11 के पाषर्द संतोष रंजन ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. उन्होंने वार्ड नंबर 15 की वार्ड पार्षद गुड़िया सिन्हाह को 3 वोट के अंतर से पराजित किया. संतोष रंजन को 9 वोट मिले, वहीं गुड़िया सिन्हा को 6 वोट से संतोष करना पड़ा.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 11 के पाषर्द संतोष रंजन ने जीत दर्ज की है. समाहरणालय सभागार में शनिवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 15 की वार्ड पार्षद गुड़िया सिन्हाह को 3 वोट के अंतर से पराजित किया. संतोष रंजन को 9 वोट मिले, वहीं गुड़िया सिन्हा को 6 वोट से संतोष करना पड़ा. अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी रामारवि दास ने संतोष रंजन को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा और उन्हेंस पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

 


इससे पूर्व लातेहार डीसी उत्कपर्ष गुप्तार ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस अवसर पर सीओ नंदकुमार राम भी मौजूद थे. नगर पंचायत उपाध्यकक्ष चुने जाने के बाद भाजपा नेताओं व समर्थकों ने संतोष रंजन का स्वागत माला पहनाकर किया. इसके बाद नगर पंचायत अध्य क्ष महेश सिंह व उपाध्ययक्ष संतोष रंजन ने आभार यात्रा निकाली. लोगों ने उन्हेंष अबीर गुलाल लगा कर शुभकामनायें दी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही