Search

 
 
 

लातेहार SP ने की जोनल कमांडर समेत 2 की गिरफ्तारी की पुष्टि, बताई पुलिस की सफलता

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने माओवादियों के जोनल कमांडर मृत्युं जय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो माओवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. मृत्युं्जय भुईयां पर सरकार ने दस लाख रूपये का इनाम घोषित किया है.
 

Latehar : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने माओवादियों के जोनल कमांडर मृत्युं जय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो माओवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. मृत्युं्जय भुईयां पर सरकार ने दस लाख रूपये का इनाम घोषित किया है. 

 

उन्होंंने इसे लातेहार पुलिस की एक बड़ी सफलता बताया है. लातेहार पुलिस मुख्याोलय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि मृत्युमजंय भुईयां अपने दस्ता  के सदस्योंत के साथ नेतरहाट, महुआडांड़, बारेसांढ़, गारू व छिपादोहर क्षेत्र में भ्रमणशील है. इसी सूचना पर लगातार छापेमारी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

 

लगातार चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन से माओवादियों के दैनिक उपयोग के सामानों की चैन बाधित हो गई. पिछले 12 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि मृत्युंजय भुईयां छिपादोहर थाना क्षेत्र क हरिणामाड़ गांव में राशन व सामान लेने आने वाला है. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के  निर्देश पर छिपादोहर व गारू थाना प्रभारी सशस्त्रत बलों का एक छापेमारी दल का गठन किया गया.

 

छापेमारी दल ने हरिणामाड़ के आसपास छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान माओवादियों का जोनल कमांडर मृत्युं जय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईंया उर्फ दिलीप उर्फ अवधेश जी और माओवादी सदस्यं बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया.

 

बबलू राम दो लाख रूपये का इनामी माओवादी है. एसपी ने बताया कि सर्च आपरेशन में हथियार व गोली समेत उग्रवादी दस्ता  के दैनिक उपयोग की सामग्रीश बरामद की गयी है.

 

एसपी ने बताया कि मृत्युं जय भुईयां पर लातेहार, पलामू, गढ़वा व राज्यर के बाहर छतीसगढ़ में कुल 104 मामले दर्ज हैं. जबकि बबलू राम पर लातेहार, पलामू व गढ़वा जिला में 15 मामले दर्ज हैं. मृत्युंलजय भुईयां लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम के चकलवा व बबलू राम बिहार के अरवल जिला का रहने वाला है. 

 

बरामद सामग्री 

सर्च ऑपरेशन में पुलिस को एक स्ववचलित एके-47 हथियार, एके-47 का मैगजीन व छह जिंदा गोली, इंसास रायफल का 15 पीस गोली, एक वायरलेस सेट, एक लाख 50 हजार रूपये नगद, एक टैब व चार सिम कार्ड तथा नक्सीली पर्चा आदि बरामद किया गया है.

 

छापेमारी में शामिल अधिकारी 

छापेमारी में पुअनि सह छिपादोहर थाना प्रभारी मो यकीन अंसारी, गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, महुआडांड़ थाना प्रभारी मनेाज कुमार, मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, नेतरहाट थाना प्रभ्ज्ञा री अभिषेक कुमार के अलाव  पुअनि किशोर मुंडा, सैट 137 व 147 तथा बारेसांढ़ थाना के सशस्त्र  बल शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही