Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : निकाली गयी लोकतंत्र बचाओ यात्रा, निशाने पर मोदी सरकार

Advertisement
Advertisement
Latehar:  तीन दिवसीय लोकतंत्र बचाओ यात्रा बरवाडीह से शुरू होकर सतबरवा, मनिका, हेरहंज, बरियातू होते हुए बालूमाथ पहुंचा. इस दौरान केर, कुटमू मोड़, बकोरिया, मनिका, हेरहंज, बरियातू समेत कई गावों में जनसभा का आयोजन किया गया और पर्चे बांटे गये. कई जन संगठनों की ओर से लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली गयी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार संविधान और मौलिक अधिकारों को ही खत्म करने पर तुली हुई है. इसका सीधा प्रभाव गरीब, मजदूर, किसानों के जीवन पर पड़ रहा है. सभाओं में ग्रामीणों ने पिछले 10 सालों में हुई महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को साझा किया. वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार ने हर खाते में 15 लाख रु देने का और साल में 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन जनता के साथ धोखा किया गया. अग्निवीर योजना लागू कर भारतीय सेना की लम्बी नौकरी को खतम कर 4 साल की संविदा आधारित व्यवस्था लागू की गयी. रेलवे सहित हर सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्र में नौकरी व्यवस्था खत्म कर अल्पकालिक ठेका बहाली लायी जा रही है. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jharkhand-agitators-demand-from-minister-deepak-biruwa/">किरीबुरु

: झारखंड के आंदोलनकारियों ने मंत्री दीपक बिरुवा से की मांग

“पूंजीपतियों के लिए काम कर रही मोदी सरकार”

वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों का अरबों लोन माफ करते रहती है लेकिन किसानों और मेहनतकश लोगों को कर्ज में डूबा रही है. ग्रामीण मजदूरों कीवास्तविक मजदूरी दर में 10 सालों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी सेवा, मातृत्व भत्ता समेत कई कल्याणकारी योजनाओं के बजट में व्यापक कटौती की गयी एवं स्वास्थ्य व शिक्षा को कमजोर किया गया है. इसका सीधा प्रभाव महिलों पर पड़ रहा है. कई गांवों में लोगो ने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में गांव-समाज में धर्म के नाम पर तनाव व झगड़ा बढ़ा है. वक्ताओं ने कहा कि आरएसएस व भाजपा द्वारा आदिवासियों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है. इससे आदिवासी एकता कमज़ोर होगी और उनके संसाधनों को आसानी से लूटा जा सकता है. जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तब से झारखंड समेत पूरे देश में धर्म के नाम पर आदिवासियों, दलितों व मुसलमानों पर हिंसा बढ़ी और सामाजिक तानाबाना छिन्न भिन्न हो गया. सभाओं में लोगों ने 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हटाने का संकल्प लिया. लोकतंत्र बचाओ यात्रा राज्य के अनेक जन संगठनों का साझा अभियान है. मौके पर अजय उरांव, अजय यादव, भूखन सिंह, जितेंद्र सिंह खेरवार, जितेंद्र सिंह चेरो, हरी कुमार भगत, मंथन, एमडी अहिया, नारायण भगत, सेलेस्टिन कुजूर, सिराज दत्ता, टॉम कावला समेत कई लोगों ने भाग लिया और अपनी बातें रखी. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-said-congress-is-not-leaving-the-path-of-hatred-even-after-the-construction-of-ram-temple-rally-on-march-6-in-bengal/">पीएम

ने कहा, राममंदिर निर्माण के बाद भी नफरत का रास्ता नहीं छोड़ रही कांग्रेस…बंगाल में छह मार्च को मोदी की रैली   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही