Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : शिक्षा का अधिकार कानून पर संगोष्ठी का आयोजन

Latehar: शहर के होटल द सेलिब्रेशन इन में चाइल्ड फंड इंडिया संस्था के तत्वावधान में शिक्षा के अधिकार कानून विषय पर एक जिलास्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर डीइओ प्रिंस कुमार ने शिक्षा का अधिकार कानून के पालन पर जोर दिया. जिले के सभी विद्यालय प्रमुखों को इसे लागू करने को कहा. उन्होने कहा कि शिक्षा हर बच्चे के लिए जरूरी है. इसी को ध्यान में रखकर शिक्षा का अधिकार कानून बनाया गया है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-shobha-yatra-taken-out-on-hindu-new-year-whole-area-echoed-with-slogans-of-jai-shri-ram/">चक्रधरपुर

: हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

शिक्षा अधिकार कानून के प्रावधानों की चर्चा

डीएसई कविता खलखो ने शिक्षा का अधिकार कानून के कई प्रावधानों की चर्चा की. चाईल्ड फंड इंडिया के जिला अधिकारी उमेश कुमार मंडल, सूचित विल्सन एक्का, वरीय अधिकारी मिथुन नाथ ने शिक्षा का अधिकार कानून की बुनियादी जानकारी दी. मौके पर शिक्षक नरेंद्र पांडेय, चंदन कुमार, अतुल कुमार,अनूप कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, उदय प्रसाद, जिला स्वच्छता समन्वयक संजीत पांडेय, आर्यन गर्ग के अलावा यूनिसेफ, पीरामल, वैदिक सोसायटी व जिला स्तरीय महात्मा गांधी फैलो के कई प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रामनवमी">https://lagatar.in/ranchi-district-administration-alert-regarding-ram-navami-action-will-be-taken-against-those-who-spread-rumours-follow-the-guidelines-regarding-dj/">रामनवमी

को लेकर रांची जिला प्रशासन अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, डीजे को लेकर गाइडलाइन का पालन करें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही