Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः महुआडांड़ में गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार, जेल भेजा गया

बीडीओ संतोष कुमार बैठा की मौजूदगी में दुकान में छापेमारी कर 270 ग्राम गांजा व 17 पीस गांजा पीने वाला परफेक्ट रोल बरामद किया गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार पुलिस ने छापामारी कर महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर मुख्य मार्ग किनारे स्थित विजय प्रसाद की किराना दुकान से 270 ग्राम गांजा बरामद किया है. छापामारी गुरुवार की शाम महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्वे में की गयी. पुलिस ने मौके पर दुकानदार विजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. उसे शुक्रवार को  जेल भेजा गया. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजू होटल के बगल में विजय किराना दुकान में गांजा बेचा जाता है.

इसके बाद बीडीओ संतोष कुमार बैठा की मौजूदगी में दुकान में छापेमारी की गयी. इस दौरान 270 ग्राम गांजा एवं 17 पीस गांजा पीने वाला परफेक्ट रोल बरामद किया गया. आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लातेहार जेल भेजा गया. छापामारी में एसआई इंद्रदेव रजवार, आनंद कुमार रवि, एएसआई उमेश प्रसाद मेहता, आरक्षी गजेन्द्र यादव व सशास्त्र बल के जवान शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही