Latehar: शहर के बाइपास चौक अखाड़ा (चारमुहान) के श्रीराम नवयुवक संघ ने रामनवमी की तैयारियां शुरू कर दी है. शहर के बाइपास चौक से लेकर बहेराटांड़ मोड़ तक संघ द्वारा बाइपास सड़क के दोनों ओर महावीरी झंडा लगाया गया है. इसके अलावा बाइपास चौक में बैनर और श्रीराम द्वार बनाया गया है. संघ के अध्यक्ष शंभु प्रसाद के नेतृत्व में संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य रामनवमी पूजा की तैयारr में लगे हैं. अध्यक्ष ने बताया कि रामनवमी के दिन पूजा अर्चना के बाद बाइपास चौक अखाड़ा की महावीरी जुलूस शहर के थाना चौक स्थित महावीर मंदिर मुख्य अखाड़ा के जुलूस में शामिल होगी. इसके बाद नगर भ्रमण के बाद बाजारटांड़ में आयोजित कला कौशल व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाग लेगी. आयोजन की तैयारियों में उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता, अनुज गुप्ता व राजमोहन प्रसाद, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, महामंत्री अनिकेत सिन्हा व मंत्री अजीत यादव समेत अन्य सदस्य सक्रिय हैं. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-parliament-membership-cancelled-congress-said-will-not-bow-down-to-threats-will-not-remain-silent-fight-will-continue/">राहुल
गांधी की संसद सदस्यता रद्द : बोली कांग्रेस, धमकी के आगे नहीं झुकेंगे, खामोश नहीं होंगे, लड़ाई जारी रहेगी [wpse_comments_template]
लातेहार: श्रीराम नवयुवक संघ ने लगाया महावीरी झंडा

Leave a Comment