Search

 
 
 

लातेहार : जिला जज समेत कई अधिकारियों को ब्रह्माकुमारी की बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

 
Latehar: प्रजापिता इश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत कई अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा. बीके अमृत और बीके सुनीता समेत अन्य बहनों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार को उनके कार्यालय जाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा. इसके अलावा कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनंद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार दास, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार व तृतीय संजीव कुमार झा, सीजेएम अब्दुल नजीर, एसडीजेएम मिथिलेश कुमार को रक्षा सूत्र बांधा गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-gave-revitalization-pill-to-eo-who-was-showing-slowness-in-taking-action/">जमशेदपुर

: कार्रवाई करने में सुस्ती दिखा रहे इओ को भाजपा नेता ने दी रिवाइटल की गोली

पुलिस के साथ-साथ 250 बंदियों को भी बांधा गया रक्षा सूत्र

ब्रह्माकुमारियों ने सदर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र को भी रक्षा सूत्र बांधा. इसके अलावा जेल अधीक्षक मेंशन बरवा व जेलर प्रदीप मुंडा सहित 250 बंदियों को राखी बांधी गयी. मौके पर बंदियों को रक्षा बंधन का अध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा गया कि रक्षा बंधन न सिर्फ भाई-बहनों के अटूट प्रेम का पर्व है वरन अपने बुराईयों को भी त्यागने का संकल्प लेने का अवसर है. उन्होंने कहा कि अगर हम इस अवसर पर अपने अंदर व्याप्त बुराई या फिर किसी व्यसन का त्याग करें तो जीवन सार्थक हो सकता है. मौके पर कई ब्रह्मकुमारी भाई व बहन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सहारा">https://lagatar.in/dharna-in-front-of-raj-bhavan-for-return-of-money-drowned-in-sahara-india/">सहारा

इंडिया में डूबे पैसों की वापसी के लिए राजभवन के समक्ष धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही