Search

 
 
 

लातेहार : SJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह चंदवा से गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान में एक और कामयाबी मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति परिषद (SJMM) के सक्रिय सदस्य जगन्नाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र से की गई है.
 

Latehar :  लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान में एक और कामयाबी मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति परिषद (SJMM) के सक्रिय सदस्य जगन्नाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र से की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, लातेहार एसपी कुमार गौरव को जगन्नाथ सिंह की मौजूदगी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर एसपी ने चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह के नेतृत्व एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी अभियान चलाया और घेराबंदी कर उग्रवादी को पकड़ लिया. 

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार जगन्नाथ सिंह SJMM संगठन का एक सक्रिय और पुराना सदस्य रहा है. वह चंदवा थाना कांड संख्या 94/18 के तहत नामजद आरोपी है. उस पर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, लेकिन वह अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बचता आ रहा था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही