Search

 
 
 

लातेहार डीसी और एसपी ने परिवार संग भगवान भास्‍कर को दिया अर्घ्‍य

Latehar News :   औरंगा नदी स्थित छठ घाट में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. मौके पर मुख्य यजमान के रुप में निरंजन सिंह व चंदन गुप्‍ता सप्‍तनीक मौजूद रहे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने किया. औरंगा नदी तट पर वाराणसी से आये पुरोहित जय प्रकाश पांडेय और उनकी मंडली ने छठ-गंगा आरती की.
 
पुलिस अधीक्षक अपने परिजनों के साथ छठ पूजा करते हुए
  • उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ लोक आस्‍था का महापर्व छठ संपन्‍न

Latehar News :   जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया. लातेहार एसपी ने शहर के मुख्य घाट चाणक्यनगरी स्थित औरंगा नदी घाट और उपायुक्‍त संदीप कुमार ने पंपू कल स्थित छठ घाट में परिजनों के साथ भगवान भास्‍कर को अर्घ्‍य दिया और सुख व शांति की कामना की. 

 

इसके अलावा ब‍िशुनपुर, कीनामाड़, बाबानगरी, रेलवे स्टेशन, बानपुर व करकट आदि छठ घाटों में भी रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-शांति की कामना की. 

 

इसे भी पढ़ें

 

Uploaded Image

छठ महापर्व पर गंगा आरती का आयोजन

भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा

औरंगा नदी स्थित छठ घाट में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. मौके पर मुख्य यजमान के रुप में निरंजन सिंह व चंदन गुप्‍ता सप्‍तनीक मौजूद रहे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने किया. औरंगा नदी तट पर वाराणसी से आये पुरोहित जय प्रकाश पांडेय और उनकी मंडली ने छठ-गंगा आरती की.

 

इस दौरान काफी संख्‍या में श्रद्धालुओं ने गंगा आरती का लाभ और सुखमय जीवन की कामना की. उषा अर्घ्‍य के दौरान श्रीराम टेंट हाउस की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चाय व बिस्‍कुट की व्‍यवस्‍था की गयी. जबकि निर्मल महलका, अनिल प्रसाद व विनोद प्रसाद बिट्टू अग्रवाल की ओर से ठेकुआ प्रसाद की व्‍यवस्‍था की गई.

 

Uploaded Image

भगवान भास्कर की प्रतिमा की स्थापना 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही