Search

लातेहार : सड़क पर खुद उतरे एसपी, जांच में कार से मिले तीन लाख कैश, जब्त

Latehar : आदर्श आचार संहिता लागू होते हुए लातेहार पुलिस सक्रिय हो गयी है. अंतर जिला स्तरीय चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस कप्तान अंजनी अंजन स्वयं सड़कों पर उतर गये हैं. शनिवार की रात उन्होंने एनएच-75 पर मनिका थाना के चेकनाका के पास एक कार (जेएच 01 ईएन-4483) से दो लाख 99 हजार 500 रुपए कैश बरामद किया है. एसपी ने बताया कि कार से पैसा बरामद किया गया है. जांच के लिए आयकर विभाग को भेजा गया है. पैसा कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजा जाना था, इसकी जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव के कारण जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसे में भारी रकम एक साथ नहीं ले जाना है. भयमुक्त लोकसभा चुनाव संपन्न कराने एवं चुनाव में धनबल एवं बाहुबल के प्रयोग रोकने के लिए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-punjab-defeated-delhi-sam-curran-became-the-hero-of-victory/">IPL

2024 : पंजाब ने दिल्ली को हराया, इन दो खिलाड़ियों ने पलट दिया पाशा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp