Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

Advertisement
Advertisement
Latehar:  दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो की अध्यक्षता में सदर थाना परिसर में हुई. बैठक में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन व थाना प्रभारी आशुतोष कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में सीओ टोप्पो ने कहा कि दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी. किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक व भ्रामक सूचनायें प्रसारित करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने निर्धारित रूट से प्रतिमाओं का विसर्जन करने की बात कही. वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि संवेदनशील स्थानों में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी व फायर एक्यूपमेंट रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि पूजा में नगर के सभी स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-previous-government-looted-jharkhand-for-20-years-and-blamed-us-hemant/">चक्रधरपुर

: पूर्व की सरकार ने झारखंड को 20 साल लूटा और आरोप हमपर लगाया : हेमंत

समस्याओं के समाधान पर जोर

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति डुरूआ के अध्यक्ष असीम कुमार बाग ने रेलवे स्टेशन रोड में सीआरपीएफ कैंप के आगे सड़क में बिखरे बालू को हटवाने की मांग की. कहा कि इससे यहां हमेशा दुर्घटनायें होती है. नव युवक संघ के ललित पांडेय ने औरंगा नदी पुल के पास स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त कराने की मांग की. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के सचिव आशीष टैगोर ने पूजा संघों को पानी का टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की. बैठक में श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण समिति के महामंत्री सुदामा प्रसाद व सुनील कुमार शौंडिक, कन्हाई पासवान, कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, ननकू यादव समेत कई लोग उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-when-talent-got-support-it-did-wonders/">हजारीबाग

: हुनर को मिला साथ, तो कर दिखाया कमाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही