Search

 
 
 

लातेहार : मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन

 
Latehar:  आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं युवा मतदाताओ के पंजीकरण के लिए एक विशेष शिविर शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय, गांधी इंटर कॉलेज तथा राजकीय पोलिटेक्निक संस्थान में लगाए गए. बीएलओ पर्यवेक्षक अतुल कुमार ने बताया इस शिविर में लगभग 15 छात्रों ने प्रपत्र- छह प्राप्त किया. कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता भी कराया गया और विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया. छात्र आयन कुमार, नीरज कुमार, अभिजीत कुमार, प्रिया कुमारी, सौरभ कुमार व अल्पना हांसदा आदि ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हम सभी अपना अपना मतदान जरूर करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पोलिटेक्निक संस्थान के अजय कुमार मिश्र, नोडल पदाधिकारी डॉ विशाल शर्मा, आभा केरकेट्टा, मो असफाक, गांधी कॉलेज के प्राचार्य दशरथ साहू, व्याख्याता संजय सिन्हा, बनवारी साहू कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी अनुपम मिश्र, बैजनाथ महतो, किशोर प्रसाद के अलरपर बीएलओ सुनीता देवी व सविता देवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-dalsa-stopped-marriage-of-minor-sent-him-to-school-to-study/">रांची

: डालसा ने नाबालिग की रुकवायी शादी, पढ़ने के लिए भेजा स्कूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही