Search

 
 
 

लातेहार : मंडल कारा में विशेष स्वास्थ्य जांच का हुआ आयोजन

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के मौके पर झालसा और प्रधान जिला व सत्र न्‍यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्‍यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर मंडल कारा विशेष स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ.
 

Latehar: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के मौके पर झालसा और प्रधान जिला व सत्र न्‍यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्‍यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर मंडल कारा विशेष स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ.

 

शिविर में कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और उन्‍हें बेहतर चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराये गये. बंदियों के  सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए. 

 

 इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने बंदियों से कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है. चाहे वह जेल के अंदर हो या बाहर. उन्होंने बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग और प्राणायाम अपनाने की सलाह दी. 

 

शिविर में  आस्था गुप्ता और सोनाली मंजू सिंकु व सदर अस्‍पताल की टीम ने बंदियों की रक्तचाप, मधुमेह और अन्य सामान्य रोगों की जांच की. उन्‍होंने बंदियों की काउंसिलिंग भी की. मौके पर जरूरतमंद बंदियों के बीच दवाइयां भी वितरित की गईं. शिविर में मंडल कारा के जेल अधीक्षक, कारापाल, चिकित्सा पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी, पीएलवी और बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही