Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 16 अगस्त को निकाली जायेगी विशेष कांवर यात्रा, सरना धाम में होगा भंडारा

Advertisement
Advertisement
Mahuadad (Latehar) : 16 अगस्त को महुआडाड़ के लोध जलप्रपात से सरना धाम तक विशेष कांवर यात्रा निकाली जायेगी. मानसमणी दीप सेवा संस्थान के सदस्यो ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महुआडाड़ और इसके आसपास के गांवों के शिवभक्त कांवर यात्रा निकालते हैं. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लोध जलप्रपात से कलशों में जल भरकर 51 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए सरना धाम पहुंचते हैं फिर यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. इस वर्ष हिंदू युवा वाहिनी महुआडांड़ की ओर से सरना धाम में भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने दी. कांवर यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष युवराज राम मुख्य रूप से शामिल होंगे. इस वर्ष भंडारे के आयोजन में सुभाष सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव, प्रभात जयसवाल, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रशांत सिंह, विकास बड़ाइक, नीरज गुप्ता, अनुज गुप्ता, नवीन जायसवाल, सूरज गुप्ता, चंदन प्रसाद, सतीश तिवारी, कन्हैया लाल समेत कई लोग सहयोग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/920-medical-students-are-suffering-the-punishment-of-selected-students-who-spoil-the-atmosphere-of-reims/">रिम्स

का माहौल खराब करने वाले चुनिंदा छात्रों की सजा भुगत रहे 920 मेडिकल स्टूडेंट्स
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही