Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आत्माकर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर किया विरोध प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Latehar :  कृषि विभाग के विभिन्न पदों पर समायोजन करने की मांग को लेकर झारखंड आत्माकार्मिक संघ के आह्वन पर कर्मियों ने शनिवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आत्माकर्मियों के द्वारा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा संचालित किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान योजना के लाभुकों का केवाइसी, झारखंड राज्य फसल राहत योजना, मिट्टी जांच हेतु नमूनों का संग्रहण, खरीफ एवं रबी मौसम में बीज का वितरण, ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों का निबंधन, आत्मा के तहत प्रशिक्षण, परिभ्रमण, प्रत्यक्षण, किसान गोष्ठी व कृषक पाठशाला का संचालन किया जाता है, लेकिन सरकार के द्वारा आत्माकर्मियों को उपेक्षित किया जा रहा है. उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें–हेमंत">https://lagatar.in/employees-expressed-their-gratitude-by-meeting-hemant-cm-took-a-jibe-at-modi-government/">हेमंत

से मुलाकात कर कर्मचारियों ने जताया आभार, CM का मोदी सरकार पर तंज

 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल-आत्माकर्मी

 सचिव राहुल कुमार सिंह ने कहा कि आत्माकर्मी विगत कई वर्षों से कृषि विभाग में समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि आत्माकर्मियों को प्रत्येक माह मानदेय व वेतन नहीं मिलता है. उन्हें साल में दो बार ही पूरे साल का मानदेय व वेतन दिया जाता है. इससे आत्माकर्मियों को आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अगर एक दिवसीय प्रदर्शन के बाद भी सरकार के द्वारा कोई पहल नहीं की जाती है तो पांच सितंबर से एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल एवं सात सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा. मौके पर परियोजना उप निदेशक सप्तमी कुमार झा, भोला कुमार, सबिता उरांव, महानंद भगत, मो. अली अंसारी, बलवीर सिंह, परमानंद, सपना कुमारी, रागिनी कुमारी, सौरभ जायसवाल, जीतेंद्र कुमार सिंह, रौशन कुजूर, राहुल कुमार सिंह, अविनाश कुमार व मो. शमीम अंसारी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-spirit-workers-demonstrated-by-wearing-a-kalla-badge/">बोकारो

: आत्माकर्मियों ने कल्ला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही