Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाएं: डीसी

Latehar: डीसी भोर सिंह यादव ने जिले में हो रहे किसी भी प्रकार के अवैध उत्खन्न, भंडारण व परिवहन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं टास्क फोर्स को लगातार">http://lagatar.in">लगातार

छापेमारी कर कर इसे रोकने के निर्देश दिये. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, वन प्रमडंल पदाधिकारी रौशन कुमार व अपर समाहर्त्ता आलोक शिकारी कच्छप मुख्य रूप से जुड़े थे. डीसी सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रहे थे. इसे पढ़ें-रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-pashupati-kumar-paras-gave-ljp-membership-to-social-worker-bablu-sagar-munda/">रामगढ़:

पशुपति कुमार पारस ने समाजसेवी बबलू सागर मुंडा को दिलायी लोजपा की सदस्यता
इस दौरान उन्होंने जिले में कोयला और बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण, जांच व रॉयल्टी संग्रहण आदि की समीक्षा की. डीसी ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में संलग्न व्यक्तियों पर दर्ज प्राथमिकियों की संख्या एवं अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी डीएमओ आनंद कुमार से लिया.

परियोजनावार भी हुई समीक्षा

बैठक में विभिन्न कोल परियोजना के महाप्रबंधकों व प्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध उत्खनन नहीं होने देने का निर्देश दिया गया. इसके लिए उपायुक्त ने पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्र व एंट्री-एग्जिट प्वाइंट की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. डीसी ने जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को नियमित रूप से अवैध खनिजों के परिवहन के विरुद्ध जांच अभियान चलाने एवं कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ed-got-land-related-documents-from-press-advisors-pps-udayshankars-hideout/">रांची

: प्रेस सलाहकार के PPS उदयशंकर के ठिकाने से ईडी को मिले जमीन संबंधित दस्तावेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही