Search

लातेहार : बिजली विभाग के अजब-गजब कारनामे, किसी को 35.89 तो किसी को 5.30 लाख का थमाया बिल

सेवानिवृत शिक्षिका मालती देवी
  • दुकानदार को थमाया 35.89 लाख का बिल
  • घर का बिजली बिल 82 हजार आया
  • होटल मालिक को 5.30 लाख का बिजली बिल भेजा

Latehar :  बिजली विभाग के कारनामे पहले से ही जगजाहिर हैं. कभी खपत से अधिक बिजली बिल भेजना तो कभी बिना कनेक्‍शन के ही बिजली बिल भेज देना मानो विभाग की दिनचर्या में शामिल हो गयी.

 

वहीं जब से स्‍मार्ट मीटर लगाये गए हैं, तब से इस तरह की शिकायतें और बढ़ गयी है.  आज हम अपने आर्टिकल में आपको बिजली विभाग के तीन अजीबो-गरीब कारनामे के बारे में बतायेंगे, जिसको पढ़कर आप दंग रह जाएंगे.

 

 दुकान वाले को थमाया 35 लाख का बिजली बिल

पहला मामला लातेहार जिले के बालुमाथ प्रखंड क्षेत्र का है. यहां एक दुकानदार दिलीप कुमार साहू को 35 लाख 89 हजार 272 रूपये का बिजली बिल थमा दिया है, जिसको देख उनके होश उड़ गये. वहीं परिवार वाले भी काफी तनाव में हैं. 

 

दरअसल दिलीप साहूू का बालुमाथ में एक इलेक्‍ट्रॉनिक दुकान है. उन्‍होंने बताया कि उनका बिजली बिल (उपभोक्‍ता नंबर- बीएम-3716) प्रति महीने में आठ से नौ सौ रूपये आता था. पिछले अगस्‍त माह में उन्‍होने 899 रूपये ऑनलाइन बिजली बिल जमा किया है.  अचानक मार्च महीने में उन्‍हें 35 लाख 89 हजार 272 रूपये का बिजली बिल भेज दिया.

 

साहू ने बताया कि उनका पिछला मीटर रीडिंग 12.41 और वर्तमान मीटर रीडिंग 145.54 दर्ज है, ऐसे में उनका बिजली बिल 35 लाख रूपये कैसे हो सकता है. उन्‍होने बताया कि उन्‍होने इसकी शिकायत कार्यपालक व सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत प्रमंडल, लातेहार से भी की है.

 

घर अक्सर बंद रहता, पर आ गया 82 हजार का बिल

दूसरा मामला जिला मुख्‍यालय के कीनामाड़ का है. यहां सेवानिवृत शिक्षिका मालती देवी का स्‍मार्ट मीटर का बिल 82 हजार 522 रूपये आया है. मालती देवी ने बताया कि वह अपने घर पर नहीं रहती है. अपनी बेटी के साथ रहती हैं. घर अक्‍सर बंद रहता है. 

 

बताया कि बेटा जमशेदपुर में कार्यरत है. वह कभी-कभी लातेहार आता है तो कीनामाड़ का घर खुलता है. उन्‍होंने कहा कि पिछले 27 अप्रैल को ऑनलाइन 421 रूपये का बिजली बिल जमा किया है. अब उन्‍हें 82 हजार 522 रूपये का बिजली बिल भेजा गया है. उन्‍होंने साक्ष्‍य सहित इसकी सूचना विभाग को दी है. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहींं की गयी. 

 

होटल मालिक को 5.30 लाख का बिजली बिल भेजा

तीसरा मामला जिले के बरवाडीह का है. यहां एक होटल व्‍यवसायी को पांच लाख 31 हजार 742 रूपये का बिजली बिल भेजा गया है. स्‍वतंत्रता सेनानी स्‍व प्रेम शंकर मिश्रा होटल चलाते हैं. उन्‍होने बताया कि उनके होटल में एक फ्रीज, तीन बल्‍ब और दो पंखें हैं.

 

प्रचंड गर्मी में भी उनका बिल एक हजार रूपया आता था. लेकिन जब से स्‍मार्ट मीटर लगवाया है. बिजली बिल को मानो पंख लग गये हैं. उन्‍होंने बताया कि स्‍मार्ट मीटर लगने के छह-सात महीने तक कोई मीटर रीडिंग नहीं किया गया और अब 5,31,742 रूपये का बिल भेजा गया है. उसके बाद वे तनाव में हैं. उन्‍होंने लिखित शिकायत की है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है.

 

इस संबंध में जब विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो पायी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//