Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Latehar: लातेहार जिला के चंदवा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोचरा के प्राचार्य विकास कुमार शर्मा ने भारतीय संस्कृति में गायत्री परिवार की भूमिका को बताया. उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने को लेकर कार्य कर रही है. भारतीय संस्कृति का ज्ञान बच्चों में होना चाहिये. इससे वे देश प्रेमी और राष्ट्रभक्त बनेंगे. बता दें कि परीक्षा में पूरे प्रदेश कक्षा 5 से 10 तक के 3500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. कार्यक्रम में राज्य व जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया.

ये रहे मौजूद

मौके पर केदार प्रसाद, अवध किशोर पाठक, देवेंद्र कुमार, रामधनी सिंह, दिलेश्वर यादव, भोला प्रसाद ,अर्जुन अग्रवाल, आलोक चौरसिया, सुनील कुमार, संदीप प्रसाद व महिला मंडल के सदस्य आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: डुमरिया">https://lagatar.in/four-hundred-crore-development-plans-approved-in-dumariya-block-roads-will-be-widened-hospital-will-be-built/">डुमरिया

प्रखंड में चार सौ करोड़ की विकास योजनाएं स्वीकृत, सड़कें होंगी चौड़ी, बनेगा अस्पताल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही