Search

लातेहार: खेत में आग लगने से गन्ने की फसल बर्बाद, किसान ने की मुआवजे की मांग

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में शेरेगड़ा पंचायत के सांवासार गांव में किसान के खेत में आग लगने से डेढ एकड़ भूमि में लगी गन्ने की फसल बर्बाद हो गयी. किसान बिंदेश्वर उरांव, धनी उरांव व मनी उरांव के खेतों में लगी गन्ने की फसल इस आग में नष्ट हो गयी. लोगों ने बताया कि महुआ चुनने के लिए खर-पतवार में आग लगायी गयी थी और यह आग गन्ने की खेतों तक पहुंच गयी. किसानों ने सरकार से क्षति पूर्ति के रूप में मुआवजे की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया सुरेंद्र उरांव, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, देवनन्दन प्रसाद, रघुनंदन सोनी, कुलदीप यादव, नरेश उरांव कार्तिक उरांव व अन्य लोगों ने किसानों से मिलकर बर्बाद हुए फसल का मुआयना किया व किसानों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग प्रशासन से की. इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-demand-for-government-jobs-to-dependents-of-martyrs-and-pension-to-agitators/">चांडिल

: शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी व आंदोलनकारियों को पेंशन देने की मांग
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp