Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: उग्रवादी संगठन JJMP का समर्थक गिरफ्तार, हथियार बरामद

Latehar: पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एक समर्थक को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान कमलेश यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे जिले के मनिका थाना क्षेत्र के चामा व डोकी जंगल से गिरफ्तार कर किया है. पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, मैगजीन समेत एक देशी बंदूक, 19 जिंदा कारतूस व 50 हजार रुपये नकद बरामद किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने इसकी जानकारी दी. उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अगस्त को कमलेश डोकी के जंगल में जेजेएमपी के दस्ता तक हथियार पहुंचा कर मनिका थाना क्षेत्र के जान्हो स्थित अपने घर लौट रहा है. इसे भी पढ़ें- खतियानी">https://lagatar.in/demonstration-of-khatiani-sangharsh-morcha-in-front-of-vis-demand-for-new-local-policy/">खतियानी

संघर्ष मोर्चा का विस के समक्ष प्रदर्शन, नयी स्थानीय नीति की मांग
बताया जाता है कि इसी सूचना पर पुलिस चामा व डोकी जंगल के सड़क पर पहुंची. शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे जब कमलेश डोकी की ओर से पैदल आया तो उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में कमलेश ने मनिका विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव के घर में फायरिंग करने की घटना में शामिल होने की बात कबूल की. कमलेश के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल छह मामले दर्ज हैं. छापामारी अभियान में मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार, पुअनि गौतम कुमार व प्रदीप कुमार राय शामिल थे. इसे भी पढ़ें- मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-resolution-of-arrears-of-jharkhand-taxation-acts-bill-2022-passed/">मानसून

सत्र : झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही