Search

 
 
 

पायल बनारसी के भजनों पर झूमा लातेहार, विनय मिश्रा की प्रस्तुति से भक्त हुए भावविभोर

रामनवमी के अवसर पर वाराणसी से आईं पायल बनारसी और विनय मिश्रा ने “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” सहित अन्य भजनों से पूरे लातेहार का माहौल भक्तिमय कर दिया. उनके सुरों पर शहर झूम उठा और ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा.
 
  • “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” गाने से श्रद्धालु हुए भावविभोर

Latehar :   रामनवमी के अवसर पर वाराणसी से आईं पायल बनारसी और विनय मिश्रा ने “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” सहित अन्य भजनों से पूरे लातेहार का माहौल भक्तिमय कर दिया. उनके सुरों पर शहर झूम उठा और ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा. 

 

राजहार और बाइपास चौक अखाड़ा के निमंत्रण पर पहुंची पायल बनारसी का स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया. उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत राजहार अखाड़ा की शोभायात्रा से की, जो बाइपास चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होते हुए थाना चौक के महावीर मंदिर मुख्‍य अखाड़ा पहुंची. 

 

मुख्य अखाड़ा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पायल बनारसी का भव्य तरीके से स्‍वागत किया. यहां पायल बनारसी ने “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” भजन गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. उनके साथ वाराणसी से आए विनय मिश्रा ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर लातेहार वालों को भक्ति से सरोबोर कर दिया.

 

मुख्य अखाड़ा में के बाद शोभायात्रा शहर के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंची, जहां लोगों ने श्रद्धा के साथ जुलूस का स्वागत किया. वहीं बाजारटांड़ में आयोजित कला कौशल और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अखाड़ों ने हिस्सा लिया और अपने करतब दिखाए. 

 

कार्यक्रम में जुबली चौक अखाड़ा को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया. इस मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री राजन तिवारी और उपाध्यक्ष पंकज तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता टीम को पुरस्‍कार देकर सम्मानित किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही