Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः पीएम आवास योजना कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

धानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के पदाधिकारी व कर्मी अपनी छह सूत्री मांगो को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर हैं. हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के पदाधिकारी व कर्मी अपनी छह सूत्री मांगो को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर हैं. हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही. संघ के सचिन कुमार, शिव कुमार यादव व प्रिंस कुमार ने कहा कि अगर उनकी मांगो पर तुरंत गौर नहीं किया गया, तो सात अप्रैल से सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

 


उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 से अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मियों ने ग्रामीण आवास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महती भूमिका निभायी है. बावजूद इसके सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है. महंगाई के इस दौर में कम मानदेय पर वे लोग काम कर रहे हैं. मांगों को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा जा चुका है, लेकिन विभाग ने कोई पहल नहीं की है. बाध्यभ होकर उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही