Search

 
 
 

ईद, सरहुल व रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें: लातेहार डीसी

डीसी व एसपी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बलो की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें. सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखें.
 

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश


Latehar : लातेहार जिला प्रशासन आगामी त्योहारों ईद, सरहुल व रामनवमी को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में जुटा है. डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. डीसी ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने की जरूरत है. इस अवसर पर विशेष एहतियात व निगरानी रखें. ताकि त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें.


उन्होंने लोगों से त्योहारों के दौरान शांति बनाये रखने में सहयोग की अपील की. सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को रामनवमी पर चौकस रहने का निर्देश दिया. उन्होंने एसडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को रामनवमी को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया. 

 


डीसी व एसपी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बलो की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें. सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखें. कहा कि त्योहारों के दौरान यदि किसी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश की, तो उसकी पहचान कर कड़ी कारवाई की जाएगी. डीसी ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को रामनवमी झंडा जुलूस के दौरान बिजली से संबंधित दुर्घटना को रोकने के लिए बिजली काटने का निर्देश दिया.

 

एसपी कुमार गौरव ने जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव रहने का निदेश दिया, ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराया जा सके. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक, महुआडांड़ एसडीओ विपिन कुमार दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव सहित अन्य गणमान्यअ लोग मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही