Search

 
 
 

लातेहार : टी-12 सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट आठ जनवरी से होगा शुरू

 
Balumath/Latehar : बालूमाथ हाईस्कूल के ग्राउंड में आगामी आठ जनवरी से टी-12 सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी टूर्नामेंट के संयोजक मो. इमरान ने दी. मो. इमरान ने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार और उप विजेता टीम को 25 हजार के साथ शिल्ड भी दिये जायेंगे. साथ ही पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 5000 की राशि और शील्ड से सम्मानित किया जायेगा. टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. हाई स्कूल ग्राउंड व पिच तैयार करने के लिए जेसीबी व रोलर लगाया गया है. (पढ़ें, मोतिहारी:">https://lagatar.in/motihari-prashant-kishor-once-again-attacked-nitish-kumars-samadhan-yatra/">मोतिहारी:

प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार की ‘समाधान यात्रा’ पर बोला हमला)

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बनाया गया मुख्य संरक्षक 

आयोजन की सफलता के लिए बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार को मुख्य संरक्षक बनाया गया है. अंचल अधिकारी आफताब आलम, पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पत्रकार एम शमीम, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता और प्रेम प्रसाद गुप्ता को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है. आयोजन समिति का अध्यक्ष अफरोज आलम और सचिव जफर अरसद को बनाया गया है. वहीं कमरुल आरफी को प्रवक्ता बनाया गया है. जबकि टूर्नामेंट के प्रायोजक में एमआर मिनिरल के मोजम्मिल हुसैन, मगध कोयलांचल के विस्थापित सह भाजपा नेता चेतलाल रामदास, जनता एचपी गैस के मो तौफीक आलम, आरिशा इंटरप्राजेज के मो इमरान हैं. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhis-kanjhawala-incident-family-members-allege-anjali-was-murdered-swati-maliwal-called-friends-statement-suspicious/">दिल्ली

का कंझावला कांड : परिजनों का आरोप, अंजलि की हत्या की गयी, स्‍वाति मालीवाल ने सहेली के बयान को संदेहास्पद बताया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही