Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

Latehar:  केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में कक्षा दो से पांच तक के छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया. विद्यालय की प्राचार्या देवनिसिया तिर्की ने बताया कि इसका मुख्य उदेश्य छात्रों के नये सत्र में पाठ्यक्रमों की जानकारी देना था. उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी अभिभावकों को दी गयी. कक्षाओं के वर्ग शिक्षको ने अपने-अपने कक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षाओं के पैटर्न की जानकारी अभिभावकों को दी. इसे भी पढ़ें :ट्रेन">https://lagatar.in/virendra-ram-and-alok-ranjan-used-to-carry-crores-of-rupees-in-cash-by-train-transactions-were-done-through-hawala-businessman-ravi/">ट्रेन

से करोड़ों रुपए कैश लेकर जाता था वीरेंद्र राम और अलोक रंजन, हवाला कारोबारी रवि के जरिए होता था लेनदेन

बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

कक्षा तीन (ब) की वर्ग शिक्षिका ललिता कुमारी ने अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि कक्षा में जो भी गृह कार्य मिलता है उसे पूरा करना आवश्यक है. घर पर बच्चों की पढ़ाई पर नजर रखने एवं उन्हें समय देने की भी बात कही. शिक्षिका ने अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने को कहा. कहा कि मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों की आंख एवं मस्तिष्क पर प्रतिकूल असर पड़ता है. केंद्रीय विद्यालय में आगामी आठ मई से 16 जून तक ग्रीष्म अवकाश की घोषणा की गयी है. मौके पर आशीष, मनीष सिन्हा, नवल कुमार व संजय यादव समेत कई अभिभावक व छात्र मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:दहेज">https://lagatar.in/dhanbad-kolkata-police-reached-with-notice-in-dowry-harassment-case-all-accused-absconding/">धनबाद:दहेज

उत्पीड़न मामले में नोटिस लेकर पहुंची कोलकाता पुलिस, सभी आरोपी फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही