Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar : जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय समेत अन्य शिक्षकों का तबादला

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा गठित जांच टीम की अनुशंसा पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू ने जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति ज्योत्सना समेत अन्य शिक्षकों का पारस्परिक प्रतिनियोजन किया है. पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध और विवादों के बीच यह निर्णय लिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा गठित जांच टीम की अनुशंसा पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू ने जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति ज्योत्सना समेत अन्य शिक्षकों का पारस्परिक प्रतिनियोजन किया है. पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध और विवादों के बीच यह निर्णय लिया गया है. 

 

जिला शिक्षा अधिकारी गौतम साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति ज्योत्सना का तबादला उत्क्रमित उच्च विद्यालय छेंचा बरवाडीह कर दिया गया है. जबकि उक्त विद्यालय के सहायक शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रतिनियोजित किया गया है. विद्यालय की सहायक शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमार पांडेय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय मासियातू की सहायक शिक्षिका अंजना एक्का के स्थान पर, संदीप कुमार तिवारी को उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावागढ़ के स्नातकोत्तर प्रशिक्षिति शिक्षक रामाकांत तिवारी के स्थामन पर, नीतू अंजना टोप्पो को सहायक शिक्षक जिला मुख्यामंंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, लातेहार के नरेंद्र कुमार पांडेय के स्थान पर पारस्परिक प्रतिनियोजन किया गया है. जबकि रमन कुमार साहू को अपने मूल विद्यालय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चटकपुर और अनिता लकड़ा को मूल विद्यालय उत्क्रमित उच्च विद्यालय मासियातू में वापस कर दिया गया है.  

 

बता दें कि पिछले गुरुवार से जिला मुख्यालय में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका की दर्जनों छात्राएं उपायुक्त के समक्ष विद्यालय में कथित तौर पर गिरती शैक्षणिक व्यवस्था और मध्याह्न भोजन में अनियमितता की शिकायत की थी. उसके दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ज्योति ज्योत्सना ने विद्यालय के अन्य कई शिक्षकों द्वारा छात्रों को उकसा कर उनके साथ दवाब की राजनीति करने एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों पर भयादोहन की बात प्रेस वार्ता में कही थी. जारी गतिरोध के कारण विद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही