Search

 
 
 

लातेहार: अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए पहुंच पथ को किया गया अवरूद्ध

 
Latehar:  जिला प्रशासन ने जिले में बालू एवं अन्य खनिजों की अवैध उत्खनन एवं परिवहन को रोकने लिए अभियान चलाया. उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने जिले में हो रहे अवैध बालू उठाव व परिहवन को रोकने के लिए कदम उठाया है. जिला मुख्यालय एवं आसपास के बालूघाटों तक जाने वाले पहुंच पथ में जेसीबी के द्वारा ट्रेंच की खुदायी करायी गयी. रास्ते को पूरी तरह से अवरूद्ध कर दिया गया. उन्होने संबंधित थाना प्रभारी को ट्रेंच की सुरक्षा करने की जिम्मेवारी दी है ताकि किसी बालू माफिया व कारोबारी के द्वारा ट्रेंचों को नहीं भरने दिया जाये. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-and-dspmu-celebrated-karam-festival-minister-rameshwar-oraon-planted-karam-plant/">रांची

विवि और डीएसपीएमयू ने मनाया गया करम पर्व, मंत्री रामेश्वर उरांव ने लगाया करम पौधा

एक्शन में जिला प्रशासन

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को चटनाही के औरंगा नदी, बालिका महाविद्यालय विशुनपुर नदी, पंपूकल के औंरगा नदी, विशुनपुर के आंगनबाड़ी समीप औरंगा नदी एवं केड़ के औरंगा नदी में बालूघाट तक पहुंच पथ में ट्रैंच की खुदायी कर रास्तों को बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है और इसे ले कर लगातार बालू घाटों में छापामारी की जा रही है. इस दौरान अवैध खनन व परिवहन करते पाये जाने पर वाहनों को जब्त भी की जा रही है. इसे भी पढ़ें–तप-धर्म">https://lagatar.in/the-main-aim-of-tapa-dharma-is-the-eradication-of-the-filthy-tendencies-of-the-mind-mother/">तप-धर्म

का प्रमुख उद्देश्य चित्त की मलिन वृत्तियों का उन्मूलन : माताजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही