Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बैगई जमीन की धड़ल्ले से हो रही है खरीद -फरोख्त

Sunil Kumar Latehar : जिले में बैगई खाता की जमीन की खरीद-फरोख्त धड़ल्ले से हो रही है. शहर के बीचोंबीच करीब तीन एकड़ बैगई जमीन है, जिस पर भूमि माफियाओं का दखल - कब्जा है. बैगा अपनी जमीन की बिक्री माफियाओं के हाथों कर रहे हैं. जिले में कारपोरेट घरानों के काम में तेजी आते ही भूमि माफियाओं की सक्रियता बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय के लातेहार अंचल के अमवाटीकर मौजा की खाता 63 बैगई की जमीन है.जमीन पर भूमि माफियाओं के द्वारा तेजी से कब्जा किया जा रहा है और एकरारनामा के मार्फत बिक्री किया जा रहा है. पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-11-thousand-volt-wire-fell-in-the-middle-of-the-village-the-survivors-narrowly/">धनबाद:

गांव के बीचोबीच गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, बाल बाल बचे लोग
इसे भी पढ़ें - चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-rail-traffic-jam-on-the-demand-to-include-kudmi-kurmi-in-the-list-of-scheduled-tribes/">चांडिल:

कुड़मी-कुरमी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग पर रेल चक्का जाम

बैगाई जमीन की खरीद- बिक्री नहीं हो सकती

भूमि के प्रकृति के विशेषज्ञ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बैगई जमीन बेलगान होती है और खेती करने के लिए तत्कालीन जमींदारों के द्वारा बैगा को आवंटित की गयी थी. उक्त जमीन की खरीद बिक्री नहीं हो सकती है. अगर वैसी जमीन की खरीद- बिक्री हो रही है तो वह गलत है. उनका कहना है कि बैगई जमीन पर कोई निर्माण कार्य भी नहीं किया जा सकता है. वह ग्रीनलैंड होता है, जिसका सार्वजनिक उपयोग किया जाता है. इसे भी पढ़ें - भारी">https://lagatar.in/cryptomarket-recovered-after-heavy-fall-market-cap-up-4-05-percent-xrp-up-6-56-percent/">भारी

गिरावट के बाद संभला क्रिप्टोमार्केट, मार्केट कैप में 4.05 फीसदी की बढ़त, XRP में 6.56 फीसदी की तेजी

अधिकारियों को नहीं है कोई जानकारी 

लातेहार सदर अंचल अधिकारी रूद्रप्रताप का कहना है कि बैगई जमीन की खरीद- बिक्री की जानकारी उन्हें शुभम संदेश के संवाददाता से मिली हैं. इसकी जांच करायी जायेगी. जांच के बाद ही वे कुछ कह सकेंगे.  इसे भी पढ़ें - नोएडा">https://lagatar.in/noida-100-meter-long-wall-collapsed-four-people-died-due-to-being-crushed-cm-yogi-expressed-grief/">नोएडा

: 100 मीटर लंबी दीवार गिरी, दबने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही