Search

 
 
 

लातेहार : क्लास में बैठे थे 80 छात्र, अचानक भर भराकर गिरी छत, 5 घायल

 
  • उर्दू मध्य विद्यालय के सभी कमरों की छत है जर्जर 
  • अभिभावकों ने की स्कूल भवन मरम्मत कराने और  टेंट में पढ़ाने की मांग 
Ashish Tagore Latehar : सरकार के द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. भवन व अन्य संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि छात्रों को बेहतर माहौल में बेहतर शिक्षा मिल सके. विडंबना यह है कि आज भी जिले में कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां की भवन जर्जर है. इन भवनों में छात्रों की सुरक्षा मानकों का जरा भी ख्याल नहीं कर विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं. रविवार को राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, पोखरी कला (बेतला, बरवाडीह) के एक कमरे का जर्जर छत का एक हिस्सा भर भरा कर गिर गई. इस घटना में पांच छात्र घायल हो गये. उनके सिर व चेहरे पर चोटें आयी है. जबकि अन्य कई छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : बेगूसराय">https://lagatar.in/begusarai-illegal-mini-gun-factory-busted-9-smugglers-including-two-employed-teachers-arrested/">बेगूसराय

: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो नियोजित शिक्षक समेत 9 तस्कर गिरफ्तार

एक कमरे में बैठे थे 80 छात्र

दरअसल उर्दू विद्यालय होने के कारण रविवार को भी कक्षाएं ली जाती है. बताया जाता है कि विद्यालय का तकरीबन सभी कमरों की छतें जर्जर हो चुकी है. एक छोटे कमरे में कक्षा दो व तीन के तकरीबन 80 छात्रों को एक साथ बैठाया गया था. इसी दौरान छत का एक हिस्सा भर भरा कर गिर गया. इसके बाद कक्षा में अफरा-तफरी मच गयी. छात्र बेतहाशा भागने लगे. कई छात्र अपने घर पहुंच कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद कुछ अभिभावक विद्यालय आये और अपने बच्चों को घायल देख कर चिकित्सक के पास ले गये. घायलों में अहमद रजा, मो. फरमान, यशराज, आहिज रजा व सुहान अंसारी का नाम शामिल है.

विधायक व बीडीओ पहुंचे विद्यालय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/11-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह व बीडीओ राकेश सहाय विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली. विधायक ने घायल बच्चों को समुचित इलाज कराने की व्यवस्था करने निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय को दिया. घायल बच्चों को एंबुलेंस की मदद से बरवाडीह अस्पताल ले जाया गया. बीडीओ सहाय ने विद्यालय का किया निरीक्षण और कहा कि शीघ्र ही इस विद्यालय की मरम्मत करायी जायेगी.

छात्रो को टेंट में पढ़ाने की मांग की

छात्रों के अभिभावको ने कहा कि जब तक विद्यालय भवन की मरम्मत नहीं हो जाती है, तब तक छात्रों को बाहर टेंट लगा कर पढ़ाया जाये. वे अपने बच्चों को जर्जर भवन में पढ़ने नहीं भेज सकते हैं. पहले भी छत का हिस्सा गिर चुका है. अभिभावकों ने कहा कि यदि भवन की मरम्मत का कार्य अविलंब शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-chhattisgarhs-truck-driver-was-killed-and-hanged-accused-arrested/">रांचीः

छत्तीसगढ़ के ट्रक चालक की हत्या कर फंदे से लटकाया था शव, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही