Search

 
 
 

लातेहारः देश का भविष्य पीएम मोदी के कुशल हाथों में- राजधनी प्रसाद

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि आज देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल हाथों में सुरक्षित है. खाड़ी युद्ध से पूरे विश्वम में हलचल मची है, लेकिन भारत में इसका आंशिक असर भी नहीं है.
 
समारोह में भाग लेते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता.

Latehar : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि आज देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल हाथों में सुरक्षित है. खाड़ी युद्ध से पूरे विश्वम में हलचल मची है, लेकिन भारत में इसका आंशिक असर भी नहीं है. रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है. जबकि अन्य  देशों में इसके लिए हाहाकार मचा है.


राजधानी यादव भाजपा की स्थापना के 47 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत शनिवार को लातेहार जिले की आरागुंडी पंचायत के सिमरिया गांव मे आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल जल योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विश्वकर्मा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी.विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए हर घर तक शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता पहुंचाने की प्रतिबद्धता जतायी गयी.

 


कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की. मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि श्याम किशोर वेद, विनोद यादव, दीपक पासवान, रामप्रवेश पांडे, रामविलास सिंह, देवकीनंदन यादव, निखिल सिंह, सोनू पांडे, राजकिशोर यादव, संदीप यादव, रविंद्र यादव, बृजेश सिंह, बहादुर प्रजापति, उमाशंकर यादव, नंदलाल यादव, दिनेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही