Search

 
 
 

AIMIM की लातेहार जिला कमेटी का विस्ताार, 4 उपाध्यक्ष, एक महासचिव बनाये गये

माको डाक बंगला में जिला महासचिव मो सरफराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में मो. शमीम अंसारी, नब्बूल भुइयां, उपेंद्र भुइयां व मुकेश भुइयां को उपाध्यक्ष, कामेश्वेर यादव को महासचिव व दिनेश राम को जिला सदस्यता प्रभारी बनाया गया.
 
बैठक में चयनित कमेटी के नए पदाधिकरी व अन्य.

Latehar : ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) की लातेहार जिला कमेटी का विस्तार किया गया है. माको डाक बंगला में जिला महासचिव मो सरफराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में मो. शमीम अंसारी, नब्बूल भुइयां, उपेंद्र भुइयां व मुकेश भुइयां को उपाध्यक्ष, कामेश्वेर यादव को महासचिव व दिनेश राम को जिला सदस्यता प्रभारी बनाया गया.

 


बैठक में निजी विद्यालयों में री-एडमिशन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का विरोध किया गया. प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की गयी. श्रवण पासवान ने अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचर का मुद्दा उठाया. कहा कि अधिकारी व दलालों की मिलीभगत से गरीबों की जमीन लूटी जा रही है. महासचिव मो सरफराज ने बालूमाथ में दिन में भारी वाहनों की नो इंट्री लगाने की मांग की. कहा कि क्षेत्र में चलने वाले हाइवा से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही