Search

 
 
 

जनगणना एक महत्‍वपूर्ण राष्‍ट्रीय कार्य : लातेहार डीसी

प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. इसके माध्‍यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आधारभूत संरचनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त होती है.
 

Latehar : प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. इसके माध्‍यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आधारभूत संरचनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त होती है. 

 

उपायुक्‍त शनिवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. 

 

डीआरडीबी सभागार में आयोजित यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 13 अप्रैल तक चलेगा. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त व उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने  दीप प्रज्वलित कर किया. 

 

उपायुक्‍त ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करने एवं फील्ड में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्‍होंने कहा कि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर जनगणना कार्य की सफलता में अहम भूमिका निभाएंगे.

 

प्रशिक्षक के रूप में जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के सांख्यिकी अन्वेषक सन्नी आनंद ने बताया कि मकान सूचीकरण, परिवारों का विवरण संकलन, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और डेटा की शुद्धता बनाए रखने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. 

 

उन्‍होंने जनगणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान की भी चर्चा की.  उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करें.

 


इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित विभागों के पदाधिकारी व जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी  एवं फील्ड ट्रेनर उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही