Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर ‘डकैत’ का दबदबा, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही ठीक-ठाक ओपनिंग दर्ज की है. 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस  फिल्म दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं
 

Lagatar desk : मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही ठीक-ठाक ओपनिंग दर्ज की है. 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस  फिल्म दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं, जिसका असर इसके पहले दिन के कलेक्शन पर साफ दिखाई दिया.

 

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 7.57 करोड़ रुपये

विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन: 6.00 करोड़ रुपये

कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 13.57 करोड़ रुपये


भाषा के हिसाब से प्रदर्शन

तेलुगू वर्जन: 5.60 करोड़ रुपये (लगभग 41% ऑक्यूपेंसी)

हिंदी वर्जन: 90 लाख रुपये (करीब 12% ऑक्यूपेंसी)


तेलुगू मार्केट में फिल्म को बेहतर रिस्पॉन्स मिला, जबकि हिंदी में इसकी शुरुआत धीमी रही.

 

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

फिल्म को धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो अपने चौथे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इसी वजह से ‘डकैत’ की कमाई पर असर पड़ा है.

अन्य फिल्मों से तुलना

‘डकैत’ ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में

अनगनगा ओका राजू (5.5 करोड़)

हिट: द सेकंड केस (6.4 करोड़)

 

फिल्म की कहानी

‘डकैत: ए लव स्टोरी’ एक ऐसे अपराधी की कहानी है, जो जेल से भागकर अपनी प्रेमिका से बदला लेने निकलता है. कहानी आगे बढ़ते हुए प्यार, धोखे और बदले के बीच सही और गलत की सीमाओं को धुंधला कर देती है.फिल्म का निर्देशन डेब्यू कर रहे निर्देशक ने किया है और इसमें आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, प्रकाश राज और अनुराग कश्यप अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही