Search

 
 
 

धुरंधर 2 की सफलता के बाद महाकालेश्वर मंदिर पहुंची सारा अर्जुन,बोलीं- इससे बेहतर एहसास कोई नहीं

एक्ट्रेस सारा अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 की सफलता को लेकर खूब सुर्खियों बटोर रही  हैं. फिल्म में उनके शानदार अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, और यही वजह है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस सारा अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 की सफलता को लेकर खूब सुर्खियों बटोर रही  हैं. फिल्म में उनके शानदार अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, और यही वजह है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने भारत में करीब 1,052.26 करोड़ रुपये और दुनियाभर में लगभग 1,653 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो इसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है.

 

 

महाकाल के दरबार पहुंची सारा अर्जुन

फिल्म की सफलता के बाद सारा अर्जुन महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) पहुंची, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध भस्म आरती में भी भाग लिया.भस्म आरती में शामिल होने के बाद सारा काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने अपना अनुभव भी शेयर करते हुए कहा,मेरे पास शब्द नहीं हैं. मुझे यहां आने का बुलावा आया और मैं आ गई. इस दुनिया में इससे बेहतर एहसास कोई नहीं है. मैं बहुत खुश हूं, बहुत आनंद आ रहा है.

 

 

‘धुरंधर 2’ में निभाया अहम किरदार

‘धुरंधर 2’ में सारा अर्जुन ने यालिना जमाली का किरदार निभाया है, जो रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए हमजा की पत्नी हैं.यह सारा की बतौर लीड एक्ट्रेस बड़ी फिल्म मानी जा रही है. इससे पहले वह कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने मुख्य एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है.

 

 

फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन का यह आध्यात्मिक दौरा उनके करियर के खास पलों में से एक बन गया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही