Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुशबू पाटनी–अभिषेक मल्हान का नया रियलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’, धमाकेदार प्रोमो वायरल

खुशबू पाटनी और अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) की जोड़ी जल्द ही एक नया रियलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’ लेकर आ रही है. यह शो 17 अप्रैल से जियो हॉटस्टार  पर स्ट्रीम किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : खुशबू पाटनी और अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) की जोड़ी जल्द ही एक नया रियलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’ लेकर आ रही है. यह शो 17 अप्रैल से जियो हॉटस्टार  पर स्ट्रीम किया जाएगा.हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

प्रोमो में 16 कंटेस्टेंट्स को नगालैंड की कठिन परिस्थितियों में सर्वाइवल टास्क करते हुए दिखाया गया है. इसमें पानी में तैरना, लकड़ियों से आग जलाना और सीमित संसाधनों में जीवन जीने जैसी चुनौतियां शामिल हैं.

 

 


क्या है शो का कॉन्सेप्ट

‘ट्राइबवर्स’ एक सर्वाइवल रियलिटी शो है, जिसमें सोशल मीडिया के 16 लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स को नगालैंड की खतरनाक वॉरियर ट्राइब के बीच रहकर रोज़ नए-नए टास्क पूरे करने होंगे. शो में फिजिकल स्ट्रेंथ, टीमवर्क और मेंटल स्ट्रॉन्गनेस की कड़ी परीक्षा होगी.

 

 

‘द ट्राइब’ से हो रही तुलना

इस शो की तुलना द ट्राइब से की जा रही है, जो 2024 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. उस शो में भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जंगल में सर्वाइवल टास्क दिए गए थे और उसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

 

खुशबू पाटनी का डेब्यू शो

यह शो खुशबू पाटनी के लिए खास है क्योंकि यह उनका इंडस्ट्री में डेब्यू है. खुशबू भारतीय सेना में लगभग 12 साल तक सेवाएं दे चुकी हैं और मेजर के पद से रिटायर हुई हैं.सोशल मीडिया पर वह फिटनेस और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे जैसे प्रोडक्ट्स पर भी काम किया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही