Search

 
 
 

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खेल से जोड़े जाएंगे युवा, पुलिस मुख्यालय का निर्देश जारी

नक्सल प्रभावित इलाकों में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस मुख्यालय ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है.
 

Ranchi : नक्सल प्रभावित इलाकों में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस मुख्यालय ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है. डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की अनुशंसा के बाद बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर राज्य के संवेदनशील जिलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आदेश जारी किया गया है. 





इस योजना के तहत जिला और प्रखंड स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा. इसका उद्देश्य यह है कि स्थानीय युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों में शामिल कर उन्हें भटकाव से दूर रखा जाए.

 

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें.  पुलिस मुख्यालय का मानना है कि खेल गतिविधियों से युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद भी मजबूत होगा.

 

इसके अलावा प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे, ताकि युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसरों की जानकारी मिल सके. अधिकारियों के अनुसार इस पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बनाने और युवाओं को विकास की दिशा में प्रेरित करने में मदद मिलेगी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही