Search

 
 
 

लातेहार : सड़क हादसे का शिकार छात्र सिकेश सिंह का किया गया अंतिम संस्कार

 
Latehar: बरवाडीह थाना क्षेत्र के टड़ियाही टोला निवासी पप्पू सिंह के इकलौते पुत्र छात्र सिकेश सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को गमगीन माहौल मे किया गया. उसके परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव रो पड़ा. सिकेश की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. बता दें कि सिकेश नौवी कक्षा का विद्यार्थी था और मंगलवार को पहले दिन परीक्षा देने के लिए छिपादोहर गया था. शाम में लौटते समय बेतला चेकनाका के पास टेंपो पलट गया था. इस टेंपो में सिकेश समेत एक दर्जन छात्र व छात्रायें सवार थे. अस्पताल ले जाते समय सिकेश की मौत हो गयी. इसमें आधा दर्जन से अधिक छात्र व छात्रायें घायल हो गये थे. इनमें दो की हालत गंभीर है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-bjp-burnt-effigy-of-cm-hemant-soren-raised-slogans/">डुमरिया

: भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी

विद्यालय में शोकसभा का आयोजन

सिकेश प्लस टू उच्च विद्यालय, सरइडीह का छात्र था. उसके निधन पर बुधवार को विद्यालय परिसर में एक शोकसभा का आयोजन कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश टोप्पो ने सिकेश के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह एक होनहार व संस्कारवान छात्र था. उसकी कमी सदैव खलेगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-dies-in-suspicious-condition-relatives-fear-murder/">धनबाद

: युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों को हत्या की आशंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही