Search

 
 
 

लातेहार : मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं : अतुल गेरा

 
Latehar : स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान जागरुकता शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह, रेडक्रास के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद, आरसीएच पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर धर्मशिला चौधरी, डीपीएम गौरव कुमार व विनय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. जबकि बतौर मुख्य वक्ता पैराडाइज संस्था के सदस्य अतुल गेरा एवं मोटिवेटर विशाल शाह मौजूद थे. श्री गेरा ने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है. इसे दान कर ही संग्रह किया जा सकता है. आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बचायी जा सकती है. यह भ्रांति है कि रक्तदान करने का कोई साइड इफेक्ट पड़ता है. विशाल शाह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाता स्वयं में ऊर्जावान व गौरवान्वित महसूस करता है. लोगों को बढ़-चढ़कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए. उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश्वर कुमार ने कहा कि जिले में प्रतिमाह 160 से 170 यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ती है. रक्तदान को बढ़ावा देने से जिले के 65 थैलेसीमिया मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है. महेंद्र प्रसाद ने कहा कि ब्लड बैंक में रक्तदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. मौके पर रेडक्रास के सचिव जावेद अख्तर, वीबीडीए जिला सह संयोजक नवनीत कुमार, प्रधान लिपिक करूनेश कुमार, लैब टेक्निशियन विनय कुमार व पंकज दास, वसीम अकरम, विकास कुमार, शोएब अख्तर व चालक सुरेंद्र बड़ाईक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/one-crore-jobs-gas-cylinder-for-rs-500-special-status-to-bihar-rjd-issued-change-letter/">एक

करोड़ नौकरियां, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा… राजद ने जारी किया परिवर्तन पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही