Search

 
 
 

लातेहार: दिनदहाड़े CSP संचालक से हजारों की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस

 
Latehar: चंदवा थाना क्षेत्र के परहिया टोला में लूट की घटना हुई. बाइक सवार लुटेरों ने लटदाग प्रज्ञा केंद्र के संचालक नीरज को लूट का शिकार बनाया. बताया जाता है कि संचालक दिन के लगभग 11 बजे सेंटर खोले थे, कि तीन लुटेरे बाइक से आ धमके. उन्होंने हथियार के बल पर संचालक से दो लैपटॉप, दो मोबाइल और लगभग 60 हजार रुपए लूट कर चलते बने. इस घटना की सूचना चंदवा थाना को दे दी गई. इसे भी पढ़ें- सुब्रमण्‍यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-wraps-up-pm-modi-with-nehru-and-vajpayee-on-taiwan-tibet-policy/">सुब्रमण्‍यम

स्‍वामी ने ताइवान-तिब्बत नीति पर नेहरू और वाजपेयी के साथ पीएम मोदी को भी लपेटा
CSP संचालक ने बताया कि लुटेरों के द्वारा लूटा गया एक मोबाइल साइलेंट मोड में बैग में देर तक ऑन था. फोन की घंटी बज रही थी. थाना में पंचायत के मुखिया प्रकाश सिंह भी बैठे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस सक्रिय हो गई है. चंदवा थाने की पुलिस चालू मोबाइल के आधार पर लोकेशन ट्रेस करते हुए नीरज को साथ लेकर लोकेशन स्थल की ओर रवाना हो गई है. पुलिस लोकेशन के आधार पर लुटेरों को पकड़ने में जुटी है. इसे भी पढ़ें- मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-resolution-of-arrears-of-jharkhand-taxation-acts-bill-2022-passed/">मानसून

सत्र : झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 पास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही