Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रतिदिन बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी, पाइप लाइन बिछाने में गड़बड़ी का आरोप

Ashish Tagore Latehar: नगर विकास विभाग की एजेंसी जुडको के द्वारा शहर में 32 करोड़ रूपये की लागत से शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन बिछाया गया है. प्रारंभ से ही यह योजना लातेहार में विवादों में रही है. यहां तक कि नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना में व्यापक गड़बड़ी करने की शिकायत की थी. इसके बाद सरकार स्तर से एक जांच कमिटी बनायी गयी थी. जांच कमिटी लातेहार आ कर इस योजना की तहकीकात की थी. जांच टीम को इस योजना के तहत बिछायी गयी पाइप लाइन को कहीं एक फीट तो कहीं छह इंच में मिल गया. यह देख कर जांच टीम भी हतप्रभ थी. प्रावधानों के अनुसार पाइप लाइन को साढ़े तीन फीट नीचे बिछाना था. यही कारण है कि आये दिन शहर के विभिन्न इलाकों में पाइप लाइन फटने या लीक होने की खबरें आती है. वाहनों का दवाब पड़ते ही पाइप लाइन फट जा रहे है. इसे भी पढ़ें :धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-cpimls-protest-march-against-dhanwar-police-station/">धनवार

: भाकपा माले का धनवार थाना के खिलाफ प्रतिवाद मार्च

पाइप लाइन फटने की कई शिकायत  

शहर के वार्ड नंबर 10 के अंबाकोठी मुहल्ला में गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता के घर के पास चार माह पहले पाइप लाइन फट गया. जब भी पानी की सप्लाई होती है, यहां प्रतिदिन हजारो लीटर पानी यूं ही बरबाद होता है. निवर्तमान वार्ड पार्षद वीरेंद्र पासवान ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत के कर्मी व पदाधिकारियों से की है. लेकिन इसे दुरूस्त नहीं किया जा सका. मुहल्ले के अनूप कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, भुनेश्वर प्रसाद, हरिओम प्रसाद व संतोष कुमार ने सरकार और प्रशासन लाखों रूपए खर्च कर जल ही जीवन है का संदेश प्रसारित कर जल संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरूक कर रही तो दूसरी ओर यूं ही हजारों लीटर पानी रोज विभागीय उदासीनता के कारण बरबाद हो रहा है. यह तो एक उदाहरण मात्र है रोज शहर के अन्य कई मुहल्लों में ऐसे ही पाइप लाइन फटने की शिकायत मिलती है. इसे भी पढ़ें : रिसर्च,">https://lagatar.in/research-campus-and-faculty-the-backbone-of-the-educational-institution-dr-mukul-narayan-dev/">रिसर्च,

कैंपस और फैकल्टी शैक्षणिक संस्थान की रीढ़ : डॉ. मुकुल नारायण देव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही