Search

 
 
 

लातेहार : जेजेएमपी के नाम पर लेवी वसूलने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

 
पुलिस ने एक स्कॉर्पियो भी किया बरामद Latehar: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के नाम पर लेवी वसूलने वाले तीन अपराधियों को मनिका पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह ने मनिका थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी जेजेएमपी के पप्पू लोहरा व मनोहर जी के नाम पर लेवी वसूलता था. मिथिलेश सिंह उर्फ लाल सिंह (जोरकट पलामू), विक्रम सिंह (चियांकी, पलामू) और जितेंद्र सिंह (चिंयाकी, पलामू) को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मिथिलेश सिंह एवं विक्रम सिंह जेजेएमपी के पप्पू लोहरा व मनोहर जी के नाम पर जान्हो पंचायत के मुखिया बहादुर उरांव से लेवी की मांग कर रहा था. मुखिया बहादुर उरांव मनिका थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज की थी. इसे भी पढ़ें :सांसद">https://lagatar.in/the-issue-of-mlas-name-being-written-first-instead-of-mps-became-heated/">सांसद

की जगह विधायक का नाम पहले लिखे जाने का मामला गरमाया समेत लातेहार की दो खबरें

मुखिया से वसूलने जा रहा था लेवी, पुलिस ने दबोचा

मुखिया ने सूचना दी कि उक्त लोग राशि लेने उनके गांव आने वाले हैं. इस सूचना पर छापेमारी टीम गठित की गई. बिरसा मुंडा हाई स्कूल के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (जेएच- 08सी- 9260) को रूकवाया गया. पूछताछ के क्रम में वे संदिग्ध नजर आये और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये. तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों ने स्वीकार किया कि वे मुखिया के घर लेवी वसूलने जा रहे थे. इनके विरूद्ध मनिका थाना में कांड संख्या 65 /23 भादवि की धारा 385 व 387 तथा 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, एसआई राजकुमार, बरवैया पिकेट के जेएसआई देवचंद हंसदा समेंत सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बुझौवल">https://lagatar.in/jmm-should-not-extinguish-bujhowal-government-should-take-action-by-filing-fir-babulal/">बुझौवल

ना बुझाये झामुमो, FIR कर कार्रवाई करे सरकार- बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही